संदेश

सड़क लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चूड़धार यात्रा तैयारी भाग 1

चित्र
आज अपना पहला यात्रा अनुभव आप लोगो से साझा करने चुड़ेश्वर महादेव की जय जा रहा हूँ। इस ब्लॉग को लिखने से पहले कहा से शुरुवात करू कुछ समझ में नही आता काम के झमेले में आज कल जिन्दगी ही ऐसी हो गयी है... चलिये खेर मेरे हिंदी लेखन में होने वाली गलतियों / त्रुटियो पर आप सबसे पहली और आखरी बार क्षमा मांग लेता हूँ... आशा है आप सब मेरा उत्साहवर्धन कर त्रुटियों पर ध्यान न दे और यात्रा अनुभवों का मजा लेंगे!! 2016 दीपावली के कुछ दिन बाद हमारे घुम्मकड़ गुरु संदीप पंवार जाट देवता जी ने व्हाट्सएप्प ग्रुप पर एलान किया कि चुड़ेश्वर महादेव यात्रा पर ग्रुप की एक मीटिंग रखी जाए। वैसे ग्रुप की किसी भी मीटिंग में मे शामिल नही हो सका था।  दिन निश्चित करने के लिए वार्ता हुई तो काम के हिसाब और बर्फ़बारी बंद होने के बाद 12 अप्रैल तारीख तय हुई बहुत से साथियो ने यहा चलने की हामी भरी धीरे-धीरे अप्रैल महीना नजदीक आ गया पर ये क्या? उस समय दो चीजें मेरे लिए महत्वपूर्ण थी। पहली मेरे घर नया मेहमान आने वाला था दूसरी खेती किसानी से जुड़ा हुआ आदमी हूँ। हमारे इधर एक बहुत धूर्त खेती होती है अफीम की, अरे आप ये मत समझना...